जांजगीर : वेदांता पावर प्लांट का हादसा अभी लोग भूले नहीं हैं कि अब प्रकाश इण्डस्ट्रीज में हादसे की खबर है. प्लांट के फर्नेंस के पंचर होने से लावा (पिघला लोहा) बाहर बहने लगा, जिससे प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
हालांकि, प्रकाश इण्डस्ट्रीज में हुए हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है. प्लांट प्रबंधन ने घटना को साधारण बताया है, लेकिन वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे के बाद से सतर्क जिला प्रशासन ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके का जायजा लेने के लिए एसडीएम पवन कोसमा को प्लांट के लिए रवाना किया है.
रायगढ़ के सरकारी स्कूल में कोबरा दिखने से मचा हड़कंप, शिक्षकों में दहशत का माहौल


