कोरबा जिले के रजगामार नगर में हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान निकली शोभा यात्रा में आग लग गई। आगजानी की इस घटना में काली का रूप धारण की हुई युवती योगेश्वरी साहू आग की चपेट में आ गई। इस घटना में तीन लोगो के जलने की खबर है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मामला रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत का है।
रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर! 10 MEMU पैसेंजर ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें लिस्ट
जानकारी अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रजगामार में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ओमपुर से रजगामार के बीच शोभायात्रा निकाली गई थी। इस शोभा यात्रा के झांकी में युवती काली का रूप धारण की हुई थी और कुछ युवकों द्वारा आग के गोले बनाने का करतब दिखा रहे थे तभी आग युवती के ऊपर गिर गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
CG – तेंदुए की खाल के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश
हालाकि आज की लपटों को देखकर लोगों ने बचाने का प्रयास किया फिर भी तीन लोगो घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल कोरबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए भिलाई रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद आयोजन समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।


