बालोद : किसान के बाड़े में बीती रात आग से 3 ट्रैक्टर और एक कार जलकर राख हो गए. जांच में जुटी पुलिस आग लगने के कारणों की पड़ताल कर रही है. घटना गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खेरुद गांव की है, जहां किसान राजेश यदु के बाड़े में खड़े तीन ट्रैक्टर और एक कार आग में जलकर स्वाहा हो गए.
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: बस पलटी, 6 यात्रियों की मौत, कई घायल
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची गुंडरदेही पुलिस बाड़े में लगे सीसीटीवी फुटेज से आग के कारणों की पड़ताल में जुटी है.
सक्ती पुलिस में बड़ा फेरबदल: एक निरीक्षक, 4 एसआई, 10 एएसआई समेत 143 पुलिसकर्मियों के तबादले


