बिलासपुर : सरकंडा के विजयापुरम इलाके में शनिवार सुबह घरेलू कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया, क्योंकि यहां करीब 400 कामवाली बाई अपनी मांगो को लेकर धरने पर बैठ गई थी। उनकी मांग है कि सैलरी बढ़ाई जाए, महीने में 3 दिन की छुट्टी दी जाए और सोसायटी तक पहुंचने के लिए अलग से भाड़ा दिया जाए।
CG News: खरीदी केंद्र से 53 हजार क्विंटल धान गायब, ₹17 करोड़ का घोटाला उजागर
बता दें कि विजयापुरम कॉलोनी में करीब 1500 मकान है। इस के पीछे ही अटल आवास है जहां की अधिकांश महिलाएं झाड़ू-पोछा, बर्तन करने विजयापुरम इलाके में आती है। लेकिन अटल आवास से विजयापुरम तक पहुंचने वाला रास्ता सुरक्षा का हवाला देते हुए बंद कर दिया गया है, जिससे अब बाइयों को 4-5 किलोमीटर दूरी तय कर काम पर पहुंचना पड़ रहा। उनकी मांगों में सबसे प्रमुख यहीं मांग है कि इस रास्ते को खोला जाए नहीं तो आने जाने का अलग से भाड़ा दिया जाए।
CG में बड़ा फैसला: अब छत्तीसगढ़ में हर विवाह का पंजीयन अनिवार्य, राजपत्र में अधिसूचना जारी
सोसायटी निवासी एक महिला एडवोकेड नुपूर ने बताया कि काम वाली बाई अचानक नहीं आई। ना ही फोन कर जानकारी दी है और फोन करने पर उठाई तक नहीं। अब हमें सफर करना पड़ रहा है। सारा काम छोड़कर कोर्ट जाना मेरी पहली प्रॉयरटी है। सैलरी बढ़ाने को लेकर वकील नुपूर ने कहा कि काम का कोई फिक्स सैलरी नहीं है, सब जगह अलग-अलग रेट है। जितनी जरूरत हमें उनकी है उतनी ही जरूरत उन्हें हमारी है। दोनों को समझकर चलना होगा।


