सक्ती – लाखों रुपए के बारदाने को सेवा सहकारी समिति पतेरापाली सोसायटी के प्राधिकृत अध्यक्ष एवं संस्था प्रबंधक द्वारा घोर लापरवाही बरतते हुए सड़क किनारे कार्यालय के सामने लावारिस हालत में रख दिया गया था जिसको लेकर हमारे द्वारा कल मंगलवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित करते हुए मामले से प्रशासन एवं संबंधी विभाग को अवगत कराया था।
सड़क किनारे पड़ा लाखों रुपए का बारदाना, संस्था प्रबंधक की घोर लापरवाही
सक्ती जिले में एक किसान को दो बैंकों में मिला कर्जा, भ्रष्टाचार मस्त जिम्मेदार पस्त
खबर प्रकाशन होने के 24 घंटे के भीतर ही संबंधित विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल समिति को निर्देशित कर सभी बारदाने को सुरक्षित रखने कहा गया जिसके बाद समिति के संस्था प्रबंधक एवं प्राधिकृत अध्यक्ष के द्वारा लोगों की मदद से सभी बारदाने को कार्यालय के अंदर सुरक्षित रखवाया।
कोरबा: रात में लोनर हाथी का तांडव, पति ने खाट के नीचे छुपकर बचाई जान, पत्नी की मौत
इस तरह की लापरवाही से कहीं ना कहीं एक बड़ी घटना हो सकती थी जिसमें बड़ी आर्थिक क्षति हो सकती थी जो कि हमारे खबर लगने के बाद विराम लग गई। आगे भी ऐसे मामलों को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की जाएगी और शासन प्रशासन को ध्यान कराया जाएगा।


