रायपुर : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदलने लगा है और मौसम विभाग के अनुसार आज (4 जून) से पूरे प्रदेश में गरज-चमक, तेज हवा (50-60 किमी) और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
अवैध खनन पर वन विभाग का शिकंजा, वाहन मालिकों पर वन अपराध प्रकरण दर्ज
हालांकि अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं और पिछले 24 घंटों में भी तापमान में विशेष परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया, जहां राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोरबा डीजल चोरी कांड में बड़ी कार्रवाई, तीन पुलिसकर्मी निलंबित
वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान बिजली गिरने की घटनाओं में 3 महिलाओं की मौत हुई और दंतेवाड़ा में 12 ग्रामीण इसकी चपेट में आए, बीजापुर और मनेंद्रगढ़ में भी महिलाएं काम के दौरान बिजली गिरने की चपेट में आईं। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं। वहीं प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई।


