सक्ती – जिले से बड़ी खबर सामने आई है। रौताही मेला 2025 के आयोजन में चूहे और बिल्ली का खेल खूब चल रहा है। आयोजन के संचालक उमेश गुप्ता की चर्चा जोरो पर है। मेला के अंदर सैकड़ों की संख्या में लगे दुकान, दर्जनों बड़े झूले, मौत कुआं, जलपरी सहित चौपाटी की आड़ में करोड़ों का व्यापार खूब चल रहा है लेकिन इस मेले में सुरक्षा नाम की कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही है।
KORBA BREAKING : कोरबा में BJP के वरिष्ठ नेता अक्षय गर्ग पर घातक हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत
सूत्रों की माने तो बिजली विभाग भी आयोजनकर्ता को संरक्षण देने में पीछे नहीं है। सूत्रों का कहना है कि बड़ी मात्रा में बिजली की खपत होने के बावजूद डिमांड राशि और बिजली कलेक्शन दोनों में खेल किया गया है। रौताही मेला के ठीक बाजू में बिजली विभाग के बड़े अफसर ई.ई., ए.ई. और जे.ई. सहित पूरा अमला बैठा हुआ है फिर भी बिजली पर सेंध लगाया जा रहा है।
मतदाताओं के लिए जरूरी खबर: छत्तीसगढ़ ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगी प्रकाशित, ऐसे करें नाम चेक
इस तरह बिजली की चोरी की जा रही है जिसको लेकर लोगों के मन में कई सारे सवाल उठने शुरू हो गए हैं। आखिरकार आयोजनकर्ता को किसका संरक्षण प्राप्त है और बिजली के खेल में कौन-कौन शामिल है? इस मामले की शिकायत जल्द ही होने की खबर है।


