कोरबा। वाहन चलाते समय रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रख पाना तीन युवकों के लिए घातक साबित हुआ है। हादसे में एक युवक की जहां मौत हो गई वहीं दो अन्य भी गंभीर रूप से घायल हैं। बताया गया कि एक बाइक पर सवार होकर इनकी तेज रफ्तार बाइक रजकम्मा टोल गेट के बूम बैरियर को टक्कर मारते आगे निकल गई।
हादसा टला: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी कार, पुलिस ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाले गए
रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बूम बेरियर उखड़ कर फेंका गया, इसके बाद भी बाइक की रफ्तार कम नहीं हुई और आगे जाकर अनियंत्रित होते हुए खम्भे से जा टकराई। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो जबकि दो अन्य गंभीर हैं।
कोरबा: धर्मांतरण विवाद पर फिर बवाल, गांव में गुपचुप प्रेयर सभा का आयोजन, बजरंग दल ने किया विरोध
यह घटना टोल नाका के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का लाइव फुटेज सामने आया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक और घायलों की विस्तृत जानकारी अप्राप्त है।


