कोरबा : जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोरबा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों और नशीली दवाइयों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रामपुर सिविल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है।
कोरबा में मचा हड़कंप: बस्ती की गली में निकला 6 फीट लंबा नाग, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ
थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में नशीली दवाइयों के साथ ग्राहक की तलाश में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को मौके पर पकड़ लिया।
ट्यूशन टीचर की शर्मनाक हरकत : 7वीं की छात्रा से छेड़छाड़, गुरु बना हवसी, पुलिस तलाश में
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 17 नग अल्फाजोन टैबलेट बरामद की गई, जिसे नशीली दवा अधिनियम के तहत जब्त किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने नशीली दवाइयाँ बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


