कोरबा: प्रगति नगर स्थित मटका फोड़ मैदान में शनिवार शाम 8 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। यह अजगर उस समय दिखा जब बच्चे मैदान में खेल रहे थे। मैदान में टहल रहे लोगों की नजर अजगर पर पड़ी, जिसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। तत्काल इसकी सूचना स्नैक कैचर टीम को दी गई।
रायगढ़ : पुलिस ने ऑटो चालकों को तलब कर साइबर अपराध से बचने के दिए टिप्स
राहगीरों ने सबसे पहले नगर पालिका दीपका के पार्षद अरुणीश तिवारी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद क्षेत्र के समाजसेवी गुलशन जायसवाल को भी सूचित किया गया। सूचना मिलते ही गुलशन जायसवाल अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना किसी जोखिम के सावधानीपूर्वक अजगर को रेस्क्यू किया।
रायगढ़: केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड पर युवक की डिक्की से 2.5 लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
अजगर को सुरक्षित एक बोरी में रखा गया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। समाजसेवी गुलशन जायसवाल ने बताया कि अजगर एक चूहे का शिकार कर कुंडली मारकर बैठा था। उन्होंने यह भी बताया कि SECL कॉलोनी और आसपास के इलाके जंगल से सटे होने के कारण सांप निकलने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं।
हिंसा की राह छोड़ी, माओवाद को बड़ा झटका: 37 नक्सली ने सरेंडर सरेंडर, 27 पर था 65 लाख का इनाम


