कोरबा – जिला परिवहन कार्यालय कोरबा में एक दिवसीय नेत्र परीक्षण जांच शिविर लगाया गया। इस शिविर का लाभ लेते हुए अनेक लोगों ने अपनी आंखों का जांच कराया। शिविर में उपस्थित नेत्र चिकित्सक द्वारा जांच करते हुए कई लोगों को आवश्यक सुझाव एवं उपचार हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।
जिला परिवहन कार्यालय कोरबा द्वारा सेवा पखवाड़ा – 2025 के तहत गुरुवार 18 सितंबर को एक दिवसीय नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन जिला परिवहन कार्यालय में किया गया था। इस शिविर का लाभ कई लोगों ने उठाया।


