Close Menu
    What's Hot

    कोरबा: अटल प्रतिमा विवाद पर युवा कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, CMO-ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

    August 7, 2026

    महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

    August 7, 2026

    विधवा पड़ोसन के घर मिला पति तो भड़की पत्नी, धक्का देने के बाद पत्थर से टकराया सिर; मौत

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोरबा: अटल प्रतिमा विवाद पर युवा कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, CMO-ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग
    • महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंची राशि
    • विधवा पड़ोसन के घर मिला पति तो भड़की पत्नी, धक्का देने के बाद पत्थर से टकराया सिर; मौत
    • छत्तीसगढ़ में LPG को लेकर बड़ा अपडेट, अब मिलेगा 10 किलो का सिलेंडर; जानें कीमत और बुकिंग का तरीका
    • छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं पर CM की सीधी नजर, हर महीने होगी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा
    • छत्तीसगढ़ की दो बेटियों का कमाल, भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ चयन
    • देर रात बीयर बार में घुसे दो भालू, किचन तक पहुंचे; लोगों में मची अफरा-तफरी
    • सांवले रंग और प्राइवेट नौकरी को लेकर ताने देने का मामला, हाईकोर्ट ने पति का तलाक खारिज किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»KORBA – अपहरण और मारपीट से हड़कंप… एएसआई के बेटे पर जानलेवा हमला, बदमाशों पर लूटपाट का भी आरोप, पुलिस जांच शुरू
    CHHATTISGARH

    KORBA – अपहरण और मारपीट से हड़कंप… एएसआई के बेटे पर जानलेवा हमला, बदमाशों पर लूटपाट का भी आरोप, पुलिस जांच शुरू

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactJune 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कोरबा शहर से लेकर एनटीपीसी मार्ग के आगे बलगी मोड़ तक शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात हुई हिंसक वारदात ने सनसनी फैला दी। घटना में एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक अन्य युवक का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पीड़ित ने लूटपाट और हथियार के बल पर धमकाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

    पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार-रविवार की रात करीब 1 बजे मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र के बुधवारी बाईपास मार्ग पर कुछ युवक अपनी कार में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की बोलेरो वहां पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर पर्याप्त जगह होने के बावजूद वाहन हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

    बिलासपुर में रिटायर्ड कर्मचारी से 10 लाख की ठगी, इंजन ऑयल एजेंसी के नाम पर बड़ा फ्रॉड

    विवाद के दौरान कार में मौजूद एएसआई रामनारायण रात्रे के पुत्र चंद्रमणि रात्रे (दादू) जैसे ही वाहन से बाहर निकले, बोलेरो चालक ने कथित रूप से तेज रफ्तार में वाहन बढ़ाते हुए उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में चंद्रमणि गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घटना के बाद साहिल निर्मलकर और उसके साथी अरविंद राठौर ने बोलेरो का पीछा किया। बताया जा रहा है कि पीछा करते हुए वे एनटीपीसी मार्ग से बलगी की ओर पहुंच गए। इसी दौरान बोलेरो सवारों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। आरोप है कि रास्ते में कुछ मोटरसाइकिल सवार युवकों ने अरविंद राठौर को रोककर स्कूटी से नीचे गिरा दिया और जबरन कार में बैठाकर अपने साथ ले गए।

    पीड़ित के अनुसार, बलगी क्षेत्र में सुनसान स्थान पर करीब 25 से 30 युवकों ने लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान एक युवक ने पिस्टलनुमा हथियार दिखाकर धमकाया तथा हवा में फायरिंग भी की। हमलावर उसे अधमरा हालत में छोड़कर फरार हो गए।

    अरविंद राठौर ने आरोप लगाया है कि हमलावर उसके पास मौजूद लगभग एक लाख रुपये नकद, आईफोन, सोने की अंगूठी और सोने की चेन भी लूटकर ले गए। कुछ देर बाद होश में आने पर उसने दूसरे मोबाइल फोन से अपने साथियों को घटना की जानकारी दी।

    सराफा व्यापारी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, धमकी भरा व्हाट्सएप भेजने वाला आरोपी अंबिकापुर से गिरफ्तार

    सूचना मिलने पर साथी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को बांकीमोंगरा थाना ले गए। बाद में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, चंद्रमणि रात्रे का भी उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हुए। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया। पुलिस ने बुधवारी बाईपास से लेकर बलगी मोड़ तक जांच शुरू कर दी है और कई अहम सुराग मिलने की बात कही जा रही है।

    छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडेय को India ‘A’ टीम में मिला बड़ा मौका, श्रीलंका दौरे के लिए चयन

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वारदात के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी और हमलावरों का उद्देश्य क्या था। फिलहाल पूरे मामले को लेकर शहर में चर्चा का माहौल है और पीड़ित परिवार जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleबिलासपुर में रिटायर्ड कर्मचारी से 10 लाख की ठगी, इंजन ऑयल एजेंसी के नाम पर बड़ा फ्रॉड
    Next Article एसईसीएल चरचा कॉलरी में दर्दनाक हादसा: गैस सिलेंडर विस्फोट में डिप्टी मैनेजर की मौत

    Related Posts

    कोरबा: अटल प्रतिमा विवाद पर युवा कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, CMO-ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

    August 7, 2026

    महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

    August 7, 2026

    विधवा पड़ोसन के घर मिला पति तो भड़की पत्नी, धक्का देने के बाद पत्थर से टकराया सिर; मौत

    August 7, 2026
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में LPG को लेकर बड़ा अपडेट, अब मिलेगा 10 किलो का सिलेंडर; जानें कीमत और बुकिंग का तरीका

    August 7, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    कोरबा: अटल प्रतिमा विवाद पर युवा कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, CMO-ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

    By Industrial ImpactAugust 7, 2026

    कोरबा जिले के कटघोरा नगर पालिका परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की…

    महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

    August 7, 2026

    विधवा पड़ोसन के घर मिला पति तो भड़की पत्नी, धक्का देने के बाद पत्थर से टकराया सिर; मौत

    August 7, 2026

    छत्तीसगढ़ में LPG को लेकर बड़ा अपडेट, अब मिलेगा 10 किलो का सिलेंडर; जानें कीमत और बुकिंग का तरीका

    August 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    कोरबा: अटल प्रतिमा विवाद पर युवा कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, CMO-ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

    August 7, 2026

    महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

    August 7, 2026

    विधवा पड़ोसन के घर मिला पति तो भड़की पत्नी, धक्का देने के बाद पत्थर से टकराया सिर; मौत

    August 7, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.