कोरबा : कोरबा जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम कासनिया में बुधवार की देर रात हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने तीसरे मुख्य आरोपी शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया है। इससे पहले घटना में शामिल यूपी निवासी दुर्गेश पांडे और कोरबा निवासी आशीष जांगड़े और हर्ष सिंह को पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी थी।
जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नवरात्रि में सुरक्षा हेतु 1700 स्टील के कड़े जब्त
साइबर सेल और कटघोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी की और वारदात में इस्तेमाल हथियार व वाहन भी बरामद किए। पुलिस मामले में विवेचना कर रही है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि पूछताछ के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।


