कोरबा – जिले के बालकों थाना के रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत लूटपाट करने का मामला सामने आया है। इस घटना से शाम के बाद रजगामार जाने वाले लोगों में डर का माहौल है। इस घटना को लेकर जन चिंतक मंच की टीम ने चौकी प्रभारी को पत्र देते हुए चिंता व्यक्ति किए है।
जन चिंतक मंच ने बताया कि हाल फिलहाल के दिनों में कोरबा से रजगामार के रास्ते में आते-जाते राहगीरों के साथ कुछ समय से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लूटपाट व पथराव की घटना को अंजाम देना सामने आ रहा है जिसमें मोबाइल फोन आदि लूटे जाने की खबर है, जिसको लेकर जन चिंतक मंच ने पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है।
बिलासपुर: चैत्र नवरात्रि में मंदिरों में भीड़ का फायदा उठाकर पॉकेटमारी, महिला गिरफ्तार
जन चिंतक मंच के प्रदेश संगठन महा प्रमुख अरुण कुमार सरकार द्वारा रजगामार थाना प्रभारी का ध्यान आकृष्ट कराते हेतु ज्ञापन पत्र दिया है और क्षेत्र के पुलिस से यह मांग की है कि इस तरह की वारदात को रोका जाए ताकि राहगीरों के साथ कोई अप्रिय घटना ना घटे, जिसके लिए है जन चिंतक मंच ने अपनी चिंता जाहिर की है।
यह घटना कोरबा से रजगामार आते वक्त इंडो स्पंज से लेकर सर्फिंग देवी मंदिर के आसपास घट रही है। जिसके लिए संगठन के पदाधिकारी चाहते हैं कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और कड़ी कार्यवाही की व्यवस्था करे।
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2026: 12वीं की हिन्दी पेपर लीक, 10 अप्रैल को दोबारा होगी परीक्षा
ज्ञापन सौंपने के दौरान जन चिंतक मंच के पदाधिकारी खिलावन पटेल जी,यशवंत कुमार, सुरेंद्र साहू विनोद केवट देव खैरवार,धर्मेंद्र साहू नेहरू लाल युगल पुजारी जी आदि उपस्थित थे।
इस घटना पर चौकी प्रभारी का कहना है कि, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर मामले का समाधान किया जाएगा।


