श्रीनगर, 28 जुलाई 2025 – जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए सुरक्षाबलों ने सोमवार को श्रीनगर के दाचीगाम नेशनल पार्क के पास हरवान इलाके में चलाए गए ऑपरेशन महादेव के तहत तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में गरमाई बहस, राजनाथ बोले- आतंकियों से माताओं के सिंदूर का बदला लिया
मारे गए आतंकियों में हाशिम मूसा भी शामिल है, जो हाल ही में पहलगाम में हुए हमले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। मुठभेड़ के दौरान सेना और आतंकियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें तीनों आतंकी मारे गए।
सेना के अनुसार, मारे गए दो अन्य आतंकियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इनमें से एक आतंकी 2024 में सोनमर्ग सुरंग प्रोजेक्ट पर हुए हमले में भी शामिल था।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस ऑपरेशन की सफलता की पुष्टि करते हुए कहा, “मैं सेना, पुलिस और इस ऑपरेशन में शामिल सभी जवानों को बधाई देता हूं। पुलिस-प्रशासन जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा करेगा।”


