सक्ती – जिले के एक पटवारी हल्के में फर्जी गिरदावरी का खेल शुरू हो गया है। फर्जी रकबा गिरवदारी करने के लिए पटवारी पहले ईमानदार होने का ढोंग करता है और ग्रामीणों को कार्रवाई करने का धौस देता है और फिर एक नेता को माया जाल बिछाकर गिरदावरी की आड़ में पैसे की उगाही करा रहा है।
कोरबा में भ्रष्ट परिवहन अधिकारी? दस्तावेजीय सबूतों के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं
सूत्रों की माने तो पटवारी पिछले 3 साल से फर्जी गिरदावरी का खेल करता आ रहा है जिससे हर साल शासन को करोड़ों रुपए की आर्थिक क्षति भी हो रही है। सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि ट्रांसफर होने के बाद भी प्रभार नहीं बदलने का फायदा खूब मिल रहा है।
जनपद उपाध्यक्ष कार्यालय के बाहर फायरिंग कांड: 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद
सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि पटवारी के साथ एक नेता की मिली भगत है। जल्द ही प्रशासन से पटवारी द्वारा पिछले तीन साल की गिरदावरी की जांच करने की मांग की जाएगी
CG Weather Alert: मोंथा तूफान का असर, बिलासपुर-सरगुजा में आज झमाझम बारिश के आसार


