सक्ती – जिले में फर्जी केसीसी लोन देकर अपने लोगों को लाभ पहुंचाने वाले संस्था प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य दोषियों के खिलाफ हुए शिकायत में अब जांच अधिकारी नारायण सोनी फर्जीवाड़ा करने में लगा हैं। इस मामले को लेकर अब कलेक्टर कार्यालय के सामने विरोध दर्ज करते हुए भूख हड़ताल किया जाएगा।
माता-पिता को कमरे में बंद कर 26 साल की लता ने उठाया खौफनाक कदम, सुबह घर में मिला शव
आपको बता दें जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के डभरा एवं चंद्रपुर शाखा अंतर्गत चार समिति देवरघटा, कलमा, बड़े कटेकोनी एवं बघौद में लगभग सैकड़ों लोगों को फर्जी केसीसी लोन बांटकर लगभग 1 करोड़ से भी ज्यादा का घोटाला किया गया है।
VIP ड्यूटी में लगी बस से हादसा, DGP-SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने का आदेश
मामले की लिखित शिकायत मुख्यमंत्री सहित EOW में की गई थी जिसकी जांच पिछले डेढ़ साल से पूरी नहीं हों पाई है। इस पूरे मामले में जांच अधिकारी नारायण सोनी और राम अवतार चौबे की स्वेच्छा चारिता नजर आ रही है जो भ्रष्टाचार में लिप्त होकर घोटालेबाज लोगों को बचाने में लगे हुए हैं।
नशे की लत में नाबालिग चोर गिरोह बेखौफ, सबमर्सिबल पंप के केबल पर कर रहे हाथ साफ
इस मामले की लिखित शिकायत ARCS सक्ती मनीष घोरबड़े से भी की गई थी लेकिन उन्होंने भी स्वेच्छा चारिता में लिप्त होकर अपने अधीनस्थ भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों को बचाने में लगे हुए हैं। सभी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जल्द ही नए कलेक्टर के समक्ष कार्रवाई करने की मांग की जाएगी और कार्यवाही नहीं होने पर भूख हड़ताल किया जायेगा।


