रायपुर : एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होते ही देशभर में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। नए टैक्स सिस्टम के लागू होने से टैक्स प्रक्रिया बदली है।
SECL ने किया 176.2 मिलियन टन कोयला उत्पादन, कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी एसईसीएल का नया रिकॉर्ड
टोल प्लाजा पर कैश भुगतान बंद कर दिया गया है। टोल दरों में बढ़ोतरी से हाईवे पर सफर करना अब महंगा हो गया है। वहीं छत्तीसगढ़ में शराब और पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। इसी बीच राहत की बात यह है कि प्रदेश में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री सस्ती हो गई है।
छत्तीसगढ़ में हुए ये बड़े बदलाव
- स्टाम्प ड्यूटी पर 12% सरचार्ज खत्म होने से जमीन की रजिस्ट्री सस्ती हुई।
- ड्यूटी बढ़ने से विदेशी अंग्रेजी शराब और बियर महंगी हो गई है।
- एक अप्रैल से पेट्रोल का दाम एक रुपए बढ़ गया है।
- टोल टैक्स का भुगतान केवल FASTag या UPI जैसे डिजिटल माध्यमों से ही किया जा सकेगा।
- कॉमर्शियल गैस के दाम में बढ़ोतरी की गई है। रायपुर में अब कीमत 2300 रुपए तक पहुंच गया है।


