कोरबा : जिले का मशहूर लाल मैदान दशहरा उत्सव के लिए पूरे प्रदेश में जाना जाता है। यहां हर साल होने वाला रावण दहन कार्यक्रम लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र होता है। इस वर्ष भी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लाल मैदान में विशालकाय 120 फीट ऊँचे रावण का पुतला तैयार किया गया, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
CG में 3 वर्षीय आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पुलिस हिरासत में
इस आयोजन की खास बात यह रही कि हसदेव ताप विद्युत संयंत्र, कोरबा पश्चिम के इंजीनियरों और कर्मचारियों की टेक्निकल टीम ने अपने कौशल और मेहनत से इस विशाल पुतले को तैयार किया। आधुनिक तकनीक और मजबूत सामग्री से बने इस रावण पुतले को देखने लोग सुबह से ही मैदान में जुटने लगे थे।
अंबिकापुर में दिनदहाड़े खौफनाक हमला: महिला पर युवक ने चाकू से किए कई वार, अस्पताल में मौत
मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। मंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर रावण दहन की परंपरा की शुरुआत की और लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और असत्य पर सत्य की स्थापना का प्रतीक है। यह पर्व हमें समाज में एकजुट होकर अच्छाई की राह पर चलने का संदेश देता है।


