नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान के नेताओं को अपनी जुबान पर नियंत्रण रखने की सख्त सलाह दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तान के नेता भारत के खिलाफ गैर-जिम्मेदार, युद्ध भड़काने वाले और नफरत फैलाने वाले बयान दे रहे हैं।
पहलगाम हमले का हवाला देते हुए CJI बोले – जमीनी हालात को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता
जायसवाल ने बताया कि पाकिस्तान के ये नेता अपनी आंतरिक नाकामियों को छुपाने के लिए बार-बार ऐसे बयान जारी करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर पाकिस्तान कोई गलत कदम उठाता है, तो उसका परिणाम गंभीर और बुरा होगा।
पिछले 48 घंटों में सिंधु जल समझौते के निलंबन को लेकर तीन पाकिस्तानी नेताओं—आर्मी चीफ आसिम मुनीर, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो—ने भारत के खिलाफ धमकी भरे बयान दिए। भारत ने ऐसे बयानबाजी को अस्वीकार करते हुए शांति और विवेकपूर्ण कूटनीति की आवश्यकता पर जोर दिया।


