Close Menu
    What's Hot

    अब नहीं चलेगी गड़बड़ी! 1 अप्रैल से कोषालय सिस्टम पूरी तरह डिजिटल, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा

    March 25, 2026

    पुलिस से शिकायत फिर भी उसी लड़की से शादी करना चाहता है युवक, मरने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा

    March 25, 2026

    बस्तर को मिलेगी नई रफ्तार: 31 मार्च से जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट दोबारा शुरू, हैदराबाद से सीधी कनेक्टिविटी

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब नहीं चलेगी गड़बड़ी! 1 अप्रैल से कोषालय सिस्टम पूरी तरह डिजिटल, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा
    • पुलिस से शिकायत फिर भी उसी लड़की से शादी करना चाहता है युवक, मरने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा
    • बस्तर को मिलेगी नई रफ्तार: 31 मार्च से जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट दोबारा शुरू, हैदराबाद से सीधी कनेक्टिविटी
    • एंटी करप्शन की टीम ने CMO और एकाउंटेंट को किया गिरफ्तार
    • बिलासपुर में सरकारी पोल्ट्री फार्म में 5000 से अधिक मुर्गे–मुर्गियों की मौत, बर्ड फ्लू की आशंका
    • छत्तीसगढ़ में फिर लौटेगी गर्मी, 27 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान
    • CG News: 1 अप्रैल से मैनुअल चालान पर लगेगा पूर्ण विराम, छत्तीसगढ़ में शुरू होगा 100% ऑनलाइन सिस्टम
    • असामाजिक तत्वों का तांडव: किसान के ब्यारा में लगाई आग, ट्रैक्टर और पैराकुटी मशीन जलकर खाक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»IND vs SA रायपुर ODI: दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट से भारत को हराया, रोमांचक मुकाबले में मेहमानों की वापसी
    CHHATTISGARH

    IND vs SA रायपुर ODI: दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट से भारत को हराया, रोमांचक मुकाबले में मेहमानों की वापसी

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactDecember 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायपुर : भारत-साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार (3 द‍िसंबर) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर वनडे में गजब का रोमांच देखने को मिला. दोनों ही टीमों में गजब की टक्कर देखने को मिल रही है. भारत ने पहले खेलते हुए 358/5 का स्कोर खड़ा किया है. अब साउथ अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी कर रही है. इस समय कॉर्बिन बॉश और केशव महाराज क्रीज पर हैं. अफ्रीकी टीम ने इस मैच को 4 विकेट से जीत लिया है।

    दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम और क्विंटन डिकॉक ने पारी की शुरुआत की. लेकिन उनको जल्द पहला झटका क्विंटन डिकॉक (8) के रूप में लगा] जो अर्शदीप सिंह की गेंद पर वॉश‍िंंगटन सुंदर द्वारा लपके गए. इस तरह साउथ अफ्रीकी टीम का स्कोर 26/1 हो गया. इसके बाद टैम्बा बावुमा और मार्करम ने संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन जब साउथ अफ्रीकी टीम का स्कोर 127 रन था, तभी टेम्बा बावुमा (46) प्रस‍िद्ध कृष्णा की गेंद पर हर्ष‍ित राणा को कैच दे बैठे.

    इसी बीच एक तरफ एडेन मार्करम जमे रहे और उन्होंने 88 गेंदों पर अपना चौथा शतक पूरा किया. हालांकि शतक जड़ने के बाद एडेन मार्करम अपना धैर्य खो बैठे और हर्ष‍ित राणा की स्लोअर गेंद पर हवाई शॉट खेलने के चक्कर में ऋतुराज गायकवाड़ को कैच थमा बैठे. मार्करम ने 98 गेंदों पर 110 रन बनाए, उनकी पारी मं 10 चौके और 4 छक्के शाम‍िल रहे मार्करम के आउट होते ही साउथ अफ्रीकी टीम का स्कोर 197/3 हो गया.
    बीजापुर में नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई: 12 नक्सली ढेर, 3 जवान शहीद, SLR व .303 राइफलें जब्त
    लेकिन मार्करम के आउट होने के बाद मैथ्यू ब्रीट्जके और डेवाल्ड ब्रेव‍िस ने तेजी से रन बनाए और मैच को मैच का रुख साउथ अफ्रीकी टीम की ओर कर दिया था. लेकिन इसी बीच कुलदीप ने नौवें और भारतीय पारी के 41वें ओवर में वो 34 गेंदों पर 54 रनों की आत‍िशी पारी खेलने के बाद ब्रेव‍िस को यशस्वी के हाथों कैच आउट करवाया.
    ब्रेव‍िस जब आउट हुए तो अफ्रीकी टीम का स्कोर 289/4 हो गया, कुछ देर बाद ही प्रस‍िद्ध ने ब्रीटजके को भी 48 रनों पर LBW आउट कर साउथ अफ्रीका को 317 पर पांचवां झटका दिया. मार्को जानसेन (2) भी जल्द आउट हो गए, इससे अफ्रीकी टीम का स्कोर 322/6 हो गया. जानसेन को अर्शदीप ने गायकवाड़ के हाथों कैच आउट करवाया. इसी बीच जब 5 ओवर का खेल रहा गया था और अफ्रीका को 30 गेंदों पर 27 रन चाहिए थे, तभी टोनी डी जोर्जी 17 रन पर र‍िटायर्ड आउट हो गए.
    रायपुर वनडे में भारत ने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतकों की बदौलत पहले 358/5 का स्कोर खड़ा किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी रही. रोहित और यशस्वी दोनों ही लय मे दिखे. लेकिन 5वें ओवर में रोहित शर्मा का विकेट गिरा. रोहित लगातार तीन चौके लगाकर बैटिंग कर रहे थे. रोहित ने 14 रन बनाए. 10वें ओवर में टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा जब यशस्वी जायसवाल 22 रन बनाकर आउट हो गए. यशस्वी ने 22 रन बनाए.
    बिलासपुर रेल हादसे के बाद बड़ा बदलाव: SECR में अनूप सतपथी को मिली सेफ्टी की कमान, रेलवे बोर्ड ने किया तबादला
    वहीं, कोहली ने छक्के के साथ अपना खाता खोला. 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 66-2 था. 16वें ओवर में भारत ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. इसके बाद ऋतुराज और कोहली ने फिफ्टी लगाई. कोहली ने 47 गेंदों में अर्धशतक जमाया. 34वें ओवर में ऋतुराज ने महज 77 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. ये वनडे करियर में उनका पहला शतक है. 36वें ओवर में उनका विकेट गिरा. गायकवाड़ ने 105 रन बनाए.
    कोहली और ऋतुराज के बीच 195 रनों की साझेदारी हुई. 38वें ओवर में कोहली ने 90 गेंदों पर शतक लगाया. यह बैक-टू-बैक दूसरी कोहली की सेंचुरी है. कोहली का यह वनडे करियर का 53वां शतक जड़ा. हालांकि उनकी शतकीय पारी कुछ देर बाद ही खत्म हो गई. उन्होंने 93 गेंदों पर 102 रन बनाए. उनकी पारी में 7 चौके और 2 छक्के आए. वह लुंगी एनग‍िडी की गेंद पर एडेन मार्करम को कैच दे बैठे. इसके बाद आए वॉश‍िंंगटन सुंदर भी महज 1 रन पर रन आउट हो गए. केएल राहुल (66 नाबाद) और रवींद्र जडेजा (24 नाबाद) अंत तक ट‍िके रहे. साउथ अफ्रीकी की टीम की ओर से सबसे ज्यादा 2 विकेट मार्को जानसेन को मिले, जबक‍ि एनग‍िडी और बर्गर को 1-1 सफलता मिली.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleकैलिफोर्निया में US एयरफोर्स का F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट सेकेंडों पहले सुरक्षित बाहर निकला
    Next Article CG Weather: फिलहाल शुष्क मौसम, लेकिन जल्द बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम तापमान में आएगी तेज गिरावट

    Related Posts

    अब नहीं चलेगी गड़बड़ी! 1 अप्रैल से कोषालय सिस्टम पूरी तरह डिजिटल, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा

    March 25, 2026

    पुलिस से शिकायत फिर भी उसी लड़की से शादी करना चाहता है युवक, मरने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा

    March 25, 2026

    बस्तर को मिलेगी नई रफ्तार: 31 मार्च से जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट दोबारा शुरू, हैदराबाद से सीधी कनेक्टिविटी

    March 25, 2026
    Top Posts

    एंटी करप्शन की टीम ने CMO और एकाउंटेंट को किया गिरफ्तार

    March 25, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    अब नहीं चलेगी गड़बड़ी! 1 अप्रैल से कोषालय सिस्टम पूरी तरह डिजिटल, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा

    By Industrial ImpactMarch 25, 2026

    राज्य में वित्तीय प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक बदलाव…

    पुलिस से शिकायत फिर भी उसी लड़की से शादी करना चाहता है युवक, मरने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा

    March 25, 2026

    बस्तर को मिलेगी नई रफ्तार: 31 मार्च से जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट दोबारा शुरू, हैदराबाद से सीधी कनेक्टिविटी

    March 25, 2026

    एंटी करप्शन की टीम ने CMO और एकाउंटेंट को किया गिरफ्तार

    March 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    अब नहीं चलेगी गड़बड़ी! 1 अप्रैल से कोषालय सिस्टम पूरी तरह डिजिटल, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा

    March 25, 2026

    पुलिस से शिकायत फिर भी उसी लड़की से शादी करना चाहता है युवक, मरने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा

    March 25, 2026

    बस्तर को मिलेगी नई रफ्तार: 31 मार्च से जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट दोबारा शुरू, हैदराबाद से सीधी कनेक्टिविटी

    March 25, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.