कोरबा – कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत मोरगा चौकी के केंदई हसदेव पुल के पास शुक्रवार देर शाम सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि हाइवा वाहन का चालक वाहन में ही फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
Big News: पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, शर्तों का पालन जरूरी
जानकारी के अनुसार हाइवा वाहन में चावल लोड था, जबकि पिकअप वाहन में सब्जी लदी थी। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण हसदेव पुल मोड़ पर हाइवा ने पिकअप को टक्कर मार दी और आगे मोड़ पर जा टकराया। इस घटना में हाइवा वाहन के चालक और हेल्पर की मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप में लदी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं और चावल की बोरियां भी नीचे गिर गईं। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
खराब मौसम और अंधेरे में भी उड़ानें, बिलासपुर एयरपोर्ट की नाइट लैंडिंग टेस्टिंग में बड़ी कामयाबी
मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम और अन्य स्टाफ ने जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे कराया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।
मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शवों को मर्चुरी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि हाइवा वाहन के चालक मृतक का नाम विनोद यादव था, जो वाहन का मालिक भी था।


