दौसा (राजस्थान)। बुधवार तड़के नेशनल हाईवे-148 पर सैंथल थाना क्षेत्र के बापी गांव के पास खाटूश्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप खड़े कंटेनर में जा घुसी। दर्दनाक हादसे में 7 बच्चों समेत 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हैं। सभी मृतक और घायल उत्तर प्रदेश के एटा और फिरोजाबाद जिले के रहने वाले हैं।
राहुल गांधी का बड़ा आरोप: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, कहा- ‘एक नहीं, अनलिमिटेड केस, पिक्चर अभी बाकी है’
एटा के जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि असरौली गांव से करीब 45 श्रद्धालु दो पिकअप वाहनों में खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए गए थे। वापसी के दौरान सुबह करीब 3:30 बजे एक पिकअप में महिलाएं और बच्चे सवार थे, जो कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर जगह-जगह खून और जूते-चप्पल बिखर गए।
हादसे में 10 लोगों की मौत दौसा में ही हो गई, जबकि एक गंभीर घायल ने जयपुर के SMS अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में पूर्वी (3), प्रियंका (25), दक्ष (12), शीला (35), सीमा (25), अंशु (26) और सौरभ (35) शामिल हैं, जबकि 4 की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
गंभीर घायलों को SMS अस्पताल जयपुर रेफर किया गया है, जिनमें लक्ष्य (5), नैतिक (6), रीता (30), नीलेश कुमारी (22), प्रियंका (19), सौरभ (28), मनोज (28) और एक अन्य शामिल हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे की वजह को लेकर जांच जारी है, प्रारंभिक अनुमान के अनुसार पिकअप चालक को नींद आने से यह टक्कर हुई।


