बिलासपुर : जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना हुई। ग्राम पेंडरवा निवासी 46 वर्षीय सुरेश श्रीवास ने अपनी तलाकशुदा पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में शेख सलीम के घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला किया। हमले में शेख सलीम की 65 वर्षीय मां मुराद बेगम की हत्या हो गई और घर के आधा दर्जन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो नाबालिग बेटों को अभिरक्षा में लिया गया है।
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 30 पुलिसकर्मियों का तबादला, PHQ ने जारी किया आदेश
जानकारी के मुताबिक, सुरेश श्रीवास को शक था कि उसकी पत्नी का गांव के ही शेख सलीम से अवैध संबंध है। इस कारण पहले भी दोनों परिवारों के बीच विवाद हो चुका था। तीन-चार माह पहले सुरेश की पत्नी को तलाक दे दिया गया था। सुरेश लगातार शेख सलीम से रंजिश रखे हुए था। बुधवार को अपने दोनों नाबालिग बेटों के साथ तलवारों से लैस होकर वह शेख सलीम के घर पहुंचा। शेख सलीम घर पर नहीं होने के कारण आरोपी ने परिवार पर हमला किया।
हमले में मुराद बेगम की आंख पर तलवार का वार हुआ और उनकी मृत्यु हो गई। अन्य सदस्यों पर भी तलवार से हमला किया गया। घायल परिवार के सदस्य लहूलुहान हालत में रतनपुर थाना पहुंचे और घटना की सूचना दी। पीड़ित शेख शब्बीर ने बताया कि विवाद का कारण अवैध संबंध की आशंका थी, जिसे लेकर सुरेश अपने बेटों के साथ हमला करने आया। घायलों को तत्काल सिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में सोना परवीन (पिता – शेख साबिल), साक्षित परवीन (पिता – शेख रज्जाक), रेहान परवीन (पिता – शेख सबीर खान), शहनाज बेगम (पति – शेख राजू), अलीशा (पिता – शेख सलीम) और अयान शेख (पिता – शेख) शामिल हैं।
महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाएं अलर्ट रहें, सामने आई अहम खबर
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह, ए डिशनल एसपी मधुलिका सिंह, एसडीओपी नूपुर उपाध्याय, टीआई अंशिका जैन (आईपीएस) गांव पहुंचे और सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेश श्रीवास को गिरफ्तार किया और उसके दोनों नाबालिग बेटों को अभिरक्षा में लिया। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, सुरेश श्रीवास ने अपने बयान में बताया कि पत्नी के कथित अवैध संबंध के शक के चलते उसने यह हिंसक कदम उठाया। पुलिस इस मामले में विस्तृत जांच कर रही है और अन्य कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। यह घटना क्षेत्र में तनाव बढ़ाने वाली है और पुलिस पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा चुकी है। स्थानीय प्रशासन ने भी नागरिकों को संयम बनाए रखने और घटना से संबंधित किसी भी अफवाह से बचने की सलाह दी है।


