झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के मऊरानीपुर क्षेत्र के भदरवारा गांव में शुक्रवार रात एक शादी समारोह उस समय अचानक हंगामे में बदल गया, जब बारात दरवाजे पर खड़ी थी और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
दुल्हन दीपा की शादी के मंडप में सभी रस्में पूरी होने वाली थीं, तभी झांसी पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर साफ कहा—“यह शादी नहीं होगी।”
शादी में मचा हड़कंप
पुलिस की इस कार्रवाई से शादी समारोह पूरी तरह अव्यवस्थित हो गया। मेहमानों में खलबली मच गई और लोग एक-दूसरे से शक और हैरानी में पूछने लगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि पुलिस को शादी रोकनी पड़ी।
कोरबा में कपड़ा कारोबार का छलावा! सस्ता माल दिखाकर 5 लाख रुपये उड़ाए, ठग का तरीका सुन दंग रह जाएंगे
शादी में मौजूद लोगों के अनुसार, पुलिस के अचानक पहुंचने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और मंडप में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कई मेहमानों ने घटना के पीछे अलग-अलग कारणों की चर्चा शुरू कर दी।
पुलिस ने नहीं बताया कारण
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचते ही शादी रुकवाने का आदेश तो दिया, लेकिन तुरंत किसी भी आधिकारिक कारण का खुलासा नहीं किया। इससे लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
ग्रामीणों में चर्चा
घटना के बाद से ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई इसे कानूनी विवाद बता रहा है तो कोई दुल्हन या वर पक्ष की आपत्ति का मामला बता रहा है।


