जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार हाइवा और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा पुल से नीचे गिर गई, जिससे मौके पर ही चालक की मौत हो गई और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के श्रीनदी के पास हुई है।
सौम्या चौरसिया की बेनामी संपत्ति का पर्दाफाश, EOW ने चालान में किए चौंकाने वाले खुलासे
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर की मदद से हाइवा के केबिन को काटकर चालक और क्लीनर को बाहर निकाला गया।
कटघोरा-बिलासपुर हाईवे हादसा: राजस्थान के सुमन साय अगरिया की मौत, पत्नी और बेटी गंभीर घायल
चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल क्लीनर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।


