कोरबा : वनमंडल कोरबा के करतला रेंज में 22 हाथियों का दल एक बार फिर दस्तक दे दिया है। सक्ती जिले के रैनखोल क्षेत्र से बीती रात पहुंचे इस दल में 15 मादा, 5 नर तथा दो बेबी एलिफेंट शामिल हैं। हाथियों के दल ने आते ही पहाडगांव में उत्पात मचाया और खेतों में पहुंचकर फसल को रौंदने के साथ एक ग्रामीण के झोपड़ी को निशाना बनाते हुए तहस-नहस कर दिया। बड़ी संख्या में क्षेत्र हाथियों के आने और उत्पात मचाए जाने की सूचना ग्रामीणों द्वारा दिए जाने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी में जुट गया है।
PM Modi का बड़ा ऐलान: पेपर लीक पर लगेगी लगाम, छात्रों के लिए सरकार लाएगी नया कानून
हाथियों की मौजूदगी वाली पहाडगांव और आसपास के क्षेत्रों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क करने का अभियान भी शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए जंगल न जाने तथा हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है। 22 हाथियों के नए दल के कोरबा वनमंडल में आने के बाद यहां सक्रिय हाथियों की संख्या अब बढकर 32 हो गई है। 10 हाथी पहले ही डिविजन के पसरखेत रेंज के कोल्गा क्षेत्र में विचरण कर रहा है।
बीजेपी की रैली में हंगामा करने का आरोप, 12 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज
हाथियों का यह दल भी पहले करतला रेंज में मौजूद था। कुछ दिनों तक वहां के जंगल में सक्रिय रहने और विचरण करने के बाद पसरखेत पहुंचा है और लगभग एक सप्ताह से डेरा डाल दिया है। संबंधित वन अमला हाथियों की लगातार निगरानी में लगा हुआ है। हाथियों के इस दल ने अभी कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचाया है, फिर भी वन विभाग सतर्क है। उधर कटघोरा वनमंडल के एतमानगर, जटगा व केंदई रेंज में हाथियों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है।


