भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने मंगलवार शाम अपनी गर्लफ्रेंड महीका शर्मा के साथ कई खूबसूरत फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज़ में दोनों एक साथ हनुमान जी की पूजा और हवन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हार्दिक और महीका ने यह पूजा पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न की।
पारंपरिक अंदाज़ में नजर आए हार्दिक और महीका
पूजा के दौरान हार्दिक पंड्या मरून कुर्ता और धोती में दिखे, जबकि महीका शर्मा सलवार-कुर्ते में बेहद सरल और पारंपरिक लुक में नज़र आईं। दोनों ने विधि-विधान से हवन किया और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस आध्यात्मिक रूप की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।
Major Accident In Aravalli Gujarat : एम्बुलेंस में आग से नवजात, डॉक्टर समेत 4 की मौत
इंस्टाग्राम वीडियो में दिखी कपल की कैमिस्ट्री
हार्दिक द्वारा साझा किए गए एक अन्य वीडियो में वे और महीका ट्रेडिशनल आउटफिट में खूबसूरत पोज देते दिखाई देते हैं। इसी वीडियो में हार्दिक, महीका के गाल पर प्यार से किस करते हुए भी नजर आते हैं। कपल की यह केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है।
चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं हार्दिक
गौरतलब है कि हार्दिक पंड्या एशिया कप में 26 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से वे टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। फैंस उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर जल्द ठीक होकर मैदान में लौटने की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर मिला पॉज़िटिव रिस्पॉन्स
फैंस हार्दिक और महीका को साथ देखकर बेहद खुश हैं और कमेंट सेक्शन में कपल के लिए प्यार और दुआएं भेज रहे हैं। कई यूज़र्स ने लिखा— “हार्दिक भाई, हनुमान जी की कृपा से जल्दी ठीक होकर वापसी करें!”


