नोएडा/ग्रेटर नोएडा, 23 सितंबर 2025उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, कारीगरों की दक्षता और औद्योगिक क्षमता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) का आयोजन 25 से 29 सितंबर 2025 तक इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित मेगा इवेंट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा।
पत्नी पर बुरी नजर का आरोप बना जानलेवा, कोरबा में शत्रुघ्न चौहान की हत्या से मचा हड़कंप…
योगी आदित्यनाथ आज ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे
कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम ग्रेटर नोएडा पहुंच रहे हैं। वे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट लेंगे।
वैश्विक मंच पर “मेड इन यूपी” की धमक
यह ट्रेड शो उत्तर प्रदेश के MSME सेक्टर, हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट, फूड प्रोसेसिंग, एग्रोटेक, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, और फर्नीचर इंडस्ट्री जैसे कई क्षेत्रों के उत्पादों को वैश्विक खरीदारों (Global Buyers) के सामने पेश करेगा।


