जांजगीर चांपा – लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा अंतर्गत सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े की पहल से जांजगीर जिले के पुलिस परेड ग्राउंड में तीन दिवसीय प्रगतिशील छत्तीसगढ़ – 2026 का भव्य प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में लोगों को सीधे जानकारी दी जाएगी और उसके लाभ और प्रक्रियाओं के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा इस भव्य प्रदर्शनी के अंदर पूरे जिले वासियों को आधार सेवा शिविर का भी लाभ लोगों को मिलेगा और पीएम सूर्य घर योजना के बारे में निःशुल्क जानकारी दी जाएगी।
इस भव्य प्रदर्शनी कार्यक्रम में जिले के हर नागरिक भाग ले सकते हैं जिसके लिए उन्हें किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ेगा। जांजगीर चांपा क्षेत्र के सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने पूरे जिले वासियों से अपील की है कि इस कार्यक्रम से में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होवे और केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं से रूबरू होने का मौका न गवाते हुए योजनाओं का लाभ उठाएं।
जिले का यह प्रथम कार्यक्रम है जिसमें राष्ट्रीय स्तर से विभिन्न राज्यों के लोगो के केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। चूंकि जांजगीर जिला कृषि प्रधान जिला है इसको दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न राज्यों में होने वाले कृषि कार्यों की विस्तृत जानकारी जिले के किसानों को दी जाएगी।
CG – होली पर शराब दुकानें खुलेंगी या रहेंगे बंद? आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने नीति का किया खुलासा
भव्य प्रदर्शनी कार्यक्रम का शुभारंभ 19 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे पुलिस परेड ग्राउंड जांजगीर में प्रारंभ की जाएगी और लगातार तीन दिनों तक 19, 20 एवं 21 फरवरी 2026 तक यह कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।


