रायपुर : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। लंबे इंतजार के बाद राज्य सरकार ने शिक्षकों की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 4,708 शिक्षकों की भर्ती के लिए औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। कुल 5,000 पदों में से यह भर्ती पहले चरण के अंतर्गत की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, वित्त विभाग से अनुमति मिलने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। विभाग के अवर सचिव ने इस संबंध में संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) को पत्र जारी किया है।
कोरबा: घंटाघर रोड पर बेकाबू लक्जरी कार हादसे का शिकार, डिवाइडर तोड़ते हुए रुकी
मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुछ महीने पहले सुशासन तिहार के दौरान धमतरी में शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया था। अब उसी घोषणा के अनुरूप सरकार ने पहले चरण में 5,000 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
राज्य सरकार का लक्ष्य आने वाले वर्षों में कुल 30 हजार शिक्षकों की भर्ती करने का है, ताकि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाया जा सके। मुख्यमंत्री साय ने हाल ही में कहा था कि “हर स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है, और इसके लिए योग्य शिक्षकों की नियुक्ति आवश्यक है।”
कोरबा में भ्रष्ट परिवहन अधिकारी? दस्तावेजीय सबूतों के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं
तीन श्रेणियों में होंगे पद
स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, इस भर्ती में व्याख्याता (Lecturer), शिक्षक (Teacher) और सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) तीनों श्रेणियों के पद शामिल रहेंगे। विभाग ने भर्ती का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और प्रक्रिया को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा।
भर्ती परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) को सौंपी जाएगी। व्यापम द्वारा परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा जल्द की जाएगी, जिसके बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
जांजगीर-चांपा में कांग्रेस का हल्ला बोल, एसडीएम ऑफिस का घेराव कर सौंपा ज्ञापन
पारदर्शी प्रक्रिया का दावा
अधिकारियों ने बताया कि इस बार भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और व्यवहारिक बनाया जाएगा। पिछले अनुभवों से सीख लेते हुए, चयन प्रक्रिया के मापदंडों में जरूरी सुधार किए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार का कानूनी विवाद न हो।



