गरियाबंद – छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नए साल में 1 जनवरी से पूरे प्रदेश भर में सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। कई जिलों में निशुल्क लाइसेंस बनवाने शिविर भी लगाई जा रही है ताकि लोगों को बिना परेशानी के ड्राइविंग लाइसेंस बन सके।

इसी कड़ी में गरियाबंद पुलिस द्वारा भी लगातार सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। गरियाबंद पुलिस द्वारा कार्यक्रम के दौरान दो पहिया वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट भेंट कर उन्हें यातायात के प्रति जागरूक कर रही है साथ ही चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने अपील कर रही है।

गरियाबंद यातायात पुलिस प्रभारी डीएसपी सुश्री लितेश सिंह द्वारा दो पहिया वाहन चालकों को फूल भेंट कर यातायात के प्रति जागरूक करते हुए यातायात के नियमों का पालन करने अपील कर रही है। डीएसपी ने कहा कि जीवन अमूल्य है इसलिए हमेशा जागरूक नागरिक बनकर यातायात के नियमों का पालन करें और अपने साथियों को भी जागरूक करने का प्रयास करें ताकि हमारा परिवार सुरक्षित रहे। नशे की हालत में कभी भी गाड़ी न चलाए। वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं।
महतारी वंदन योजना की 23वीं क़िस्त महिला हितग्राहियों के खातों में हुई जमा
डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि गरियाबंद जिले में जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने शिविर लगाई जा रही है l लोगों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में पहुंचकर अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा कर लाभ उठाएं।


