CG Sushasan Tihar 2026: “सुशासन तिहार-2026“ अंतर्गत विकासखण्डों में निर्धारित ग्राम पंचायत में शिविर स्थल पर 01 मई 2026 से 10 जून 2026 के दौरान “जन समस्या निवारण शिविर“ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी एवं शासकीय योजनाओं के प्रति व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित की जाएगी। हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन पत्र/प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे एवं आवेदन (मांग/शिकायत) भी आमंत्रित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जारी आदेशानुसार सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत “जन समस्या निवारण शिविर“ आयोजित किए जाने हेतु स्थान, तिथि एवं दिन का निर्धारण किया गया है एवं दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप शिविर के सफल आयोजन हेतु प्रभारी अधिकारी एवं सहायक नियुक्त किया गया है।
पेट्रोल लीक या तकनीकी खराबी! रायगढ़ में धू-धू कर जली बाइक से मची अफरा-तफरी
जिसमें 01 मई 2026 को विकासखण्ड अम्बिकापुर अंतर्गत कल्स्टर/शिविर स्थल बरकेला (सखौली आम का बगीचा) में 25 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर आयोजित होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अम्बिकापुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बिकापुर होंगे। इसी प्रकार 02 मई 2026 को विकासखण्ड लुण्ड्रा अंतर्गत शिविर स्थल डकई (पंचायत भवन के पास) 19 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर होंगे, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लुण्ड्रा एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लुण्ड्रा होंगे। 02 मई 2026 को विकासखण्ड बतौली अंतर्गत शिविर स्थल चिरंगा (उ.स्वा.के. बगीचा के पास) 14 ग्राम पंचायतों में शिविर होगें।
शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बतौली होंगे। 06 मई 2026 को विकासखण्ड उदयपुर अंतर्गत शिविर स्थल लक्ष्मणगढ़ (हाई स्कूल परिसर के पास) 23 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उदयपुर एवं सहायक प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उदयपुर होंगें। 08 मई 2026 को विकासखण्ड मैनपाट अंतर्गत शिविर स्थल कमलेश्वरपुर (प्री मै.बा.छा. केम्प नं. 02) में 17 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मैनपाट होंगे।
09 मई 2026 को विकासखण्ड बतौली अंतर्गत शिविर स्थल घोघरा (मा.शा. परिसर) में 14 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी तहसीलदार बतौली एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बतौली होंगे। 09 मई 2026 को विकासखण्ड लुण्ड्रा अंतर्गत शिविर स्थल झेराडीह (प्रा.शा.व पंचायत भवन परिसर) में 20 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर आयोजित होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लुण्ड्रा एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लुण्ड्रा होंगे। 13 मई 2026 को विकासखण्ड लखनपुर अंतर्गत शिविर स्थल पोड़ी (हाई स्कूल मैदान) में 18 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी तहसीलदार लखनपुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लखनपुर होंगे।


