कोरबा : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोरबा जिले के खदान प्रभावित क्षेत्र हरदी बाजार के प्रवास पर रहेंगे। उनका प्रवास कार्यक्रम निर्धारित हो चुका है जिसके तहत दोपहर 2 बजे वे विकासखंड पाली के हरदी बाजार ग्राम पहुंचेंगे एवं सायं 4 बजे तक उनका समय यहां आरक्षित रहेगा। वे SECL की खदान के लिए भूमि अधिग्रहण के संबंध में प्रबंधन द्वारा कराए जा रहे सर्वे,नापी, मुआवजा आदि की उत्पन्न समस्याओं के संबंध में भूविस्थापितों से चर्चा करेंगे।
SECL और भूविस्थापितों के बीच बढ़ते तनाव व तमाम तरह के आरोप-प्रत्यारोप के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हरदी बाजार आगमन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, वहीं भूविस्थापितों में न्याय की उम्मीद जगी है।
कारखाने में हादसा: गर्म राख से झुलसा श्रमिक, इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
इधर दूसरी तरफ पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में जिस तरह से कोयला और लेवी घोटाला उजागर हुआ एवं डीएमएफ के घोटाले को लेकर तमाम छापे पड़े और प्रकरण न्यायालय में लंबित हैं, उसको सामने रखते हुए भूपेश बघेल को घेरने काला झंडा दिखाए जाने की तैयारी की सूचना मिल रही है।


