मुंगेली : जिले के लोरमी स्थित 50 बिस्तर वाले शासकीय अस्पताल में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। अस्पताल के खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. गजेन्द्र सिंह दाऊ की लिखित शिकायत पर लोरमी थाना पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सड़क पर खेल रहा था 5 साल का बच्चा, अचानक कुत्तों ने किया हमला; CCTV में कैद हुई भयावह घटना
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, अजय टंडन, दुर्गेश टंडन और आकाश टंडन नामक तीन भाइयों पर अस्पताल परिसर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने का आरोप है। शिकायत में कहा गया है कि मुख्य आरोपी अजय टंडन, जो स्वयं को निजी एम्बुलेंस चालक बताता है, लंबे समय से अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को कथित रूप से निजी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए प्रेरित करता था।
पति की मौत के बाद ठगी का शिकार हुई महिला, बीमा और ट्रैक्टर बेचकर जुटाई रकम गंवाई
शिकायत के मुताबिक, आरोपी मरीजों और उनके परिजनों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर तथा डराकर सरकारी अस्पताल से डिस्चार्ज कराने का प्रयास करता था और उन्हें निजी चिकित्सालयों में ले जाता था। आरोप है कि इसके एवज में उसे कमीशन प्राप्त होता था। एफआईआर के अनुसार, हाल ही में अजय टंडन निजी एम्बुलेंस लेकर अस्पताल परिसर में प्रवेश कर गया। जब सुरक्षाकर्मी रामनिवास राजपूत ने उसे नियमों का हवाला देते हुए रोका, तो आरोपी कथित रूप से आक्रोशित हो गया और अस्पताल स्टाफ के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।


