कोरबा : कटघोरा वनमंडल के जटगा रेंज अंतर्गत उपस्थित 40 हाथियों ने धोबीबारी गांव में पांच घरों को तहस-नहस कर कई सामान और राशन को चौपट कर दिया। ग्रामीणों ने यहां-वहां शरण ली है। उनके सामने मौजूदा हालात में जिंदा रहने की चुनौती है।
KORBA – मुड़ापार मेन रोड पर हादसा, लापरवाही से ट्रेलर घर में घुसी; एक महिला की मौत
इलाके की जमीनी सच्चाई को परखने गए अंचल के चार पत्रकार बीती रात हाथियों की चिंघाड़ सुनकर एक स्थान पर फंसे रहे। सुबह होने के इंतजार में उन्हें महसूस हुआ कि ऐसी रातें बहुत लंबी होती है। वन विभाग के द्वारा गठित किए गए हाथी मित्रदल और अमले की निगरानी संबंधित कोशिशों ने सवाल खड़े किए हैं कि मैदानी वन अमला कितना अलर्ट रहता है।
रायपुर में सनी लियोन का शो रद्द: अनुमति विवाद और विरोध के चलते ‘बिस्मिल की महफिल’ में बदलाव
पूरी रात इलाके में कोई जिम्मेदार अमला नजर नहीं आया। कटघोरा वनमंडल के जटगा रेंज अंतर्गत धोबीबारी में दो दिन पहले हाथियों के दल ने भारी तबाही मचाई। करीब 10 घरों को तोड़ दिया गया और कुछ पालतू जानवरों को भी मार डाला गया। गरीब परिवारों का आशियाना उजड़ गया और अब वे खुले आसमान के नीचे पेड़ों के सहारे रात गुजारने को मजबूर हैं। हाथियों द्वारा मचाई गई तबाही की चर्चा जिले के साथ प्रदेश में हो रही है।


