Train Canceled: छत्तीसगढ़ से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के एक बड़ी खबर है. ईस्ट कोस्ट रेलवे के वाल्टेयर मंडल के रायगड़ा – विजयनगरम सेक्शन में अपग्रेडेशन कार्य के कारण कोचिंग ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है. इसके अलावा कुछ ट्रेन को गंतव्य से पहले समाप्त और प्रारंभ का निर्णय लिया गया है. आइए जानते हैं इस काम की वजह से कोन-कौन सी ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.
छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में 50 पदों पर भर्ती, दस्तावेज सत्यापन की तारीखें घोषित
ये ट्रेन हुईं रद्द
रेलवे ने जिन ट्रेनों को रद्द किया है उनमें
- गाड़ी संख्या 58528 विशाखापत्तनम – रायपुर पैसेंजर 05,12 एवं 19 जनवरी 2026 को रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 58527 रायपुर- विशाखापत्तनम पैसेंजर दिनांक 05,12 एवं 19 जनवरी,2026 को रद्द रहेगी.
मौसम अलर्ट: दो दिन बाद छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट, ठंड के साथ बारिश की संभावना
गंतव्य से पहले समाप्त / प्रारंभ होने वाली ट्रेन
- गाड़ी संख्या 20829 दुर्ग- विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 05,12 एवं 19 जनवरी, 2026 को दुर्ग से चलकर रायगड़ा में समाप्त होगी.
- गाड़ी संख्या 20830 विशाखापट्टनम- दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 05,12 एवं 19 जनवरी 2026 को विशाखापट्टनम के स्थान पर रायगड़ा से दुर्ग के लिए रवाना होगी.


