कोरबा : प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज नगर पालिक निगम केरबा क्षेत्रांतर्गत विभिन्न वार्डो को 04 करोड़ 92 लाख रूपये के विकास कार्यो की सौगात प्रदान की। इस सौगात से निगम के विकास कार्यो को गति मिली है, जिसके तहत सड़क, नाली, कलवर्ट आदि के निर्माण कार्य विभिन्न वार्डो में किए जाएंगे, तो वहीं दूसरी ओर वार्ड क्र. 13 में वरिष्ठजनों को उनका अपना सियान सदन भी प्राप्त हुआ है।
ट्रेन हादसा बिलासपुर: फेल लोको पायलट के नियंत्रण में थी ट्रेन, जांच में सनसनीखेज खुलासा
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने नगर पालिक निगम केरबा क्षेत्रांतर्गत न्यू अमरैयापारा एवं कोसाबाड़ी जोनांतर्गत सिंगापुर में 04 करोड़ 82 लाख रूपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में किया, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा की गई, जबकि कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित मेयर इन काउंसिल के सदस्यों, पार्षदों व जनप्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की, वहीं उद्योग मंत्री श्री देवांगन द्वारा वार्ड क्र. 13 नमो गार्डन के पास शारदा विहार में 10 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित सियान सदन का लोकार्पण भी किया गया।
कोरबा में शराबी ड्राइवर ने महतारी एक्सप्रेस-102 को बीच सड़क पर रोककर गाड़ी में सो गया
इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनताजनार्दन का आशीर्वाद, प्यार व स्नेह मेरी सबसे बड़ी पूंजी है, मैं आभारी हूॅं कि कोरबा की जनता ने मुझे सदैव अपना प्यार, स्नेह व आशीर्वाद दिया है, उन्होने कहा कि जहॉं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है, तो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आशीर्वाद तथा उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के सहयोग से कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है, यहॉं पर बरसों से व्याप्त समस्याएं दूर हो रही हैं, जिसके साक्षी हम सब हैं। उन्होने कहा कि विगत डेढ़ वर्षो के कार्यकाल में कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 700 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। विकास कार्यो हेतु जब भी जितनी राशि की मांग की जाती है, मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा तत्काल स्वीकृत प्रदान की जाती है, उन्होने कहा कि कोरबा नगर निगम के सभी 67 वार्डो में समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं, आगे भी लगातार होंगे, यह मैं विश्वास दिलाता है।
कोरबा: नवविवाहिता ने की आत्महत्या, परिजनों ने ससुराल पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए की शिकायत
इस मौके पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के निरंतर मार्गदर्शन में नगर निगम कोरबा क्षेत्र में विकास को लगातार गति दी जा रही है तथा तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन तथा मैं स्वयं स्लम व ग्राम्य बस्तियों के रहने वाले हैं, अतः हम दोनों वहॉं की समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं तथा इन समस्याओं के निराकरण व शहर के सर्वागीण विकास के लिए पूर्ण रूप से संकल्पित हैं। महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने हम पर जो भरोसा जताया है वह सदैव कायम रहेगा, यह मैं विश्वास दिलाती हूॅं।


