डेनवर, अमेरिका | 27 जुलाई 2025 — अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। अमेरिकन एयरलाइंस की मियामी जाने वाली फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स 8 में तकनीकी खराबी के कारण टेकऑफ रोकना पड़ा। लैंडिंग गियर फेल होने से विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया।
IRCTC यूजर्स के लिए बड़ी खबर: रेलवे ने 2.5 करोड़ से ज्यादा आईडी की डीएक्टिवेट
घटना भारतीय समयानुसार शनिवार रात 2:15 बजे और स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:45 बजे हुई। विमान में 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। तुरंत इमरजेंसी स्लाइड खोलकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, 6 लोगों को मामूली चोटें आईं, जिनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
FAA और एयरलाइंस ने शुरू की जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएए (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) और अमेरिकन एयरलाइंस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि टेकऑफ से पहले ही लैंडिंग गियर ने काम करना बंद कर दिया था।


