रायगढ़ : घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के जंगल में उस समय हडक़ंप मच गया जब नदी किनारे दो शावक हाथियों के शव मिलने की खबर सामने आई। जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र के पाकादरहा क्षेत्र अंतर्गत कुरकुट नदी से लगे सुहाई जंगल के पास दो शावक हाथियों की लाश देखी गई।
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: IPS अमित कुमार बने ADG, जानिए क्या है नई जिम्मेदारी
बताया जा रहा है कि कल दोपहर करीब 12 बजे के आसपास देखा गया है हाथी कि उम्र लगभग दो से ढाई साल बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आ गया। एसडीओ फॉरेस्ट घरघोड़ा आशुतोष मंडावा और वन परिक्षेत्र अधिकारी तमनार विक्रांत सिंह टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
14 मार्च को छत्तीसगढ़ में नेशनल लोक अदालत, आपसी समझौते से सुलझेंगे हजारों मामले
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाथियों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों मे होना बताया जा रहा है। फिलहाल वन विभाग ने मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में दोनों शावक हाथियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।


