कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल की खदान में 170 फीट गहरी खाई में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मानिकपुर खदान से लगे कुदारी गांव निवासी 42 वर्षीय भगत कुमार मरावी बुधवार दोपहर कोयला चोरी करने खदान गया था। इसी दौरान कोयला निकालते समय वह लगभग 170 फीट नीचे सिर के बल गिर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
रायगढ़ मंगल कार्बन प्लांट हादसा: टायर गलाने के दौरान धमाका, 8 मजदूर झुलसे, कई की हालत गंभीर
काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण उसे खोजते हुए खदान पहुंचे, तब उसका शव नीचे पड़ा मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक भगत कुमार मरावी एक पैर से दिव्यांग था और उसे मिर्गी की बीमारी भी थी। उसके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। माता पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह परिवार का इकलौता कमाने वाला था।
रजिस्ट्री सेवाएं अब और आसान: मुख्यमंत्री ने 3 जिलों में नए Sub-Registrar Offices खोलने को दी मंजूरी
मानिकपुर खदान के आसपास रापाखरा, कुदारी, ढेलवाडीह, दादर मानिकपुर, भिलाई खुर्द, सीतामणी और इमलीडुग्गू समेत कई गांव स्थित हैं। इन क्षेत्रों से खदान में कोयला चोरी की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


