धर्मशाला। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने अपने 90वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर धर्मशाला के मैक्लोडगंज स्थित मुख्य त्सुगलाखांग मंदिर में शनिवार को आयोजित विशेष प्रार्थना समारोह में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने अपनी सेहत और लंबी उम्र को लेकर चल रही तमाम अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि उनके पास अवलोकितेश्वर (करुणा के बौद्ध देवता) का आशीर्वाद है और वे आने वाले 30 से 40 वर्षों तक लोगों की सेवा करना चाहते हैं।
एमपी में 27% ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा एफिडेविट
दलाई लामा ने मंदिर परिसर में मौजूद 15,000 से अधिक श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा, “मुझे कई संकेत मिले हैं कि अवलोकितेश्वर का आशीर्वाद मेरे साथ है। मैंने अब तक अपनी पूरी कोशिश की है और मैं उम्मीद करता हूं कि मैं अभी 30-40 साल और जिऊंगा। आपकी दुआओं का फल मुझे मिला है।
भाजपा ग्रामीण मंडल सक्ती द्वारा 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
उन्होंने यह भी बताया कि बचपन से ही उनका अवलोकितेश्वर से गहरा नाता रहा है। इस दौरान दलाई लामा ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं 130 साल से ज्यादा जीना चाहता हूं ताकि बुद्ध धर्म और तिब्बती लोगों की सेवा और कर सकूं।”
उनके जन्मदिन पर भी यहां भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश से श्रद्धालु और अनुयायी शामिल होंगे।


