कोरबा : कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में जन्मदिन के जश्न के दौरान खतरनाक स्टंट करना युवकों को भारी पड़ गया। कुछ दिन पहले हेलीपैड मैदान में देर रात युवक-युवतियां दो लग्जरी कारों के साथ पार्टी मना रहे थे, जहां गाड़ियों पर साउंड बॉक्स लगाकर डांस किया गया और फिर एक कार के बोनट पर रखे केक को करीब 5 फीट लंबी धारदार तलवार से काटा गया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
कोरबा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल, नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
इस घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मानिकपुर चौकी पुलिस को इसकी जानकारी मिली। पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा, तो युवक-युवतियों ने तलवार को गाड़ी में छिपा दिया। तलाशी लेने पर तलवार जब्त की गई और सभी को चौकी लाया गया। पुलिस के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के चंपा निवासी रिंकू उर्फ नागेश देवांगन का 20वां जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों भूपेश देवांगन (21), नंद किशोर देवांगन (19), मनीष देवांगन (19) और एक नाबालिग के साथ कोरबा आया था। इसमें कोरबा की दो युवतियां भी शामिल थीं।
जग्गी हत्याकांड केस: अमित जोगी की याचिका पर फैसला टला, कोर्ट ने अगली सुनवाई कल तय की
मानिकपुर चौकी पुलिस ने धारदार हथियार से केक काटने के वीडियो के आधार पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने एक कार और तलवार जब्त की है। सोमवार को चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल था। तीन युवकों को जमानत न मिलने के कारण जेल भेज दिया गया। मंगलवार को एक और युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की तैयारी की जा रही है। इस मामले में शामिल युवतियों की तलाश जारी है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


