रायपुर : आबकारी विभाग के नये नियम के तहत शराब दुकानों में देशी और चीप रेंज की शराब कांच की जगह प्लास्टिक बोतल में बिक्री होनी है। यह नियम वैसे एक अप्रैल से लागू हो चुका है, लेकिन अब तक अनुबंधित कंपनियों में से सिर्फ दो कंपनियां ही प्लास्टिक बोतल में शराब की आपूर्ति शुरू कर पाई हैं। इसके तहत सोमवार को रायपुर जिले में शोले और शेरा ब्रांड देशी शराब की पहली खेप भी उतर चुकी है। इस खेप के उतरते ही उन शराब दुकानों में इसकी सप्लाई भी शुरू हो गई है, जहां पुराना स्टॉक खत्म होने वाला है या हो चुका है।
रायगढ़ में दलित ट्रैक्टर चालक से मारपीट, जातिसूचक गालियों का आरोप; इलाके में बढ़ा तनाव
आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पुरानी देशी शराब का स्टॉक अब महज एक-दो दिन का ही बचा है। स्टॉक खत्म होने के बाद सभी दुकानों में देशी और चीप रेंज की शराब सिर्फ प्लास्टिक बोतल वाली ही मिलेगी। आबकारी विभाग के जिला अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि, प्रदेश में प्लास्टिक बोतल में शराब की सप्लाई शुरू हो गई है। देशी शराब की सप्लाई करने वाली दो कंपनियों का पहला खेप आ चुका है।
मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात: शिवलिंग उठाकर ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी
जिन दुकानों में पुराना स्टॉक खत्म हो गया है या होने वाला है, उन दुकानों में सप्लाई शुरू करा दी है। जैसे-जैसे सप्लाई आएगी, वैसे-वैसे दुकानों में भी भंडारण कराया जाएगा। देशी और चीप रेंज शराब का पुराना स्टॉक अब सिर्फ एक-दो दिन का ही बचा है। जिले में हर दिन 6 हजार पेटी चीप रेंज की शराब तथा 3 हजार पेटी के करीब देशी शराब की पेटी की खपत है। इसके अनुसार जिले में कांच बोतल शराब का पुराना स्टॉक लगभग खत्म होने को है। ऐसे में अगर कंपनियों के द्वारा आज-कल की स्थिति में प्लास्टिक शराब बोतल की सप्लाई नहीं की गई, तो दुकानों में ड्राई की स्थिति भी बन सकती है।


