Close Menu
    What's Hot

    कोरबा क्राइम: चरित्र संदेह में पत्नी को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद आरोपी पति पहुंचा थाने

    May 15, 2026

    NEET Exam 2026: पेपर लीक कांड के बाद दोबारा होगी परीक्षा, जानिए नई एग्जाम डेट और पूरा अपडेट

    May 15, 2026

    कोरबा में गजराजों का आतंक! 53 हाथी चार झुंडों में घूम रहे, किसानों की फसलें तबाह

    May 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोरबा क्राइम: चरित्र संदेह में पत्नी को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद आरोपी पति पहुंचा थाने
    • NEET Exam 2026: पेपर लीक कांड के बाद दोबारा होगी परीक्षा, जानिए नई एग्जाम डेट और पूरा अपडेट
    • कोरबा में गजराजों का आतंक! 53 हाथी चार झुंडों में घूम रहे, किसानों की फसलें तबाह
    • कोरबा : तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और बाइक सवार को टक्कर मारी, दो घायल
    • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल… पेट्रोल ₹3.14 और डीजल ₹3.11 महंगा, देश में बढ़ गए ईंधन के दाम, अब सबकुछ होगा और महंगा
    • CG – प्रदेश में अगले 24 घंटे तक तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
    • छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: धान के MSP में बढ़ोतरी, इस खरीफ सीजन से मिलेगा सीधा फायदा
    • Chhattisgarh Fraud Case : निवेश के नाम पर बड़ा खेल, बिलासपुर में करोड़ों की ठगी का खुलासा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»Desh - Videsh»कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान मामला, CJI बीआर गवई विजय शाह की याचिका पर कल करेंगे सुनवाई
    Desh - Videsh

    कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान मामला, CJI बीआर गवई विजय शाह की याचिका पर कल करेंगे सुनवाई

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactMay 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली: कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. मंत्री विजय शाह की ओर से दायर याचिका पर सुपीम कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया है. याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई की जाएगी. हालांकि याचिका पर सवाल उठाते हुए सीजेआई बीआर गवई ने कहा, आपके मुवक्किल ने किस तरह का बयान दिया है? वह संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति हैं. उन्हें जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए. देश के मौजूदा हालात को देखते हुए उन्हें ज़्यादा ज़िम्मेदार होना चाहिए था  ज़िम्मेदारी का एहसास दिखाना चाहिए था.

    बता दें कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान को लेकर हाई कोर्ट ने विजय शाह के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया था. जिसके बाद मंत्री शाह पर बुधवार को ही FIR दर्ज हुई है. हाई कोर्ट के इसी आदेश के खिलाफ शाह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं.

    ‘अनुपमा’ के सेट पर कुत्ते ने काटा? रुपाली गांगुली ने गुस्से में खुद बताई असलियत, वीडियो में दिखाया हाल

    “मेरे बयान को गलत समझा गया”

    सुप्रीम कोर्ट में विजय शाह की और से ये याचिका एओआर शांतनु कृष्णा के माध्यम से दाखिल की गई है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि मेरे बयान को गलत समझा गया जबकि हमने इसके लिए माफी मांग ली है. मीडिया ने ओवर हाइप कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप एक मंत्री है ऐसे संवेदनशील समय मे एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को सोच समझकर बोलना चाहिए. विजय शाह के वकील ने कहा कि हाईकोर्ट ने ऑर्डर पास करने से पहले हमें नहीं सुना.

    मानपुर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज

    मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने कर्नल कुरैशी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले का मीडिया की खबरों के आधार पर बुधवार को ही खुद संज्ञान लेते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक को मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेश पर शाह के खिलाफ मानपुर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

    उन्होंने बताया कि यह प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने का कृत्य), धारा 196 (1) (बी) (अलग-अलग समुदायों के आपसी सद्भाव पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला ऐसा कृत्य जिससे सार्वजनिक शांति भंग होती हो या भंग होने की आशंका हो) और धारा 197 (1) (सी) (किसी समुदाय के सदस्य को लेकर ऐसी बात कहना जिससे अलग-अलग समुदायों के आपसी सद्भाव पर विपरीत असर पड़ता हो या उनके बीच शत्रुता या घृणा या दुर्भावना की भावना पनपती हो या पनपने की आशंका हो) के तहत दर्ज की गई है.

    बांग्लादेश ने IMF से अतिरिक्त आर्थिक मदद की मांग, कमजोर इकोनॉमी के लिए अनुरोध बढ़ाया

    इस बीच, राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यालय ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘माननीय मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री विजय शाह के बयान के संदर्भ में कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं.” मानपुर पुलिस थाने में बुधवार रात 11:30 बजे के आस पास दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि 12 मई (सोमवार) को रायकुण्डा गांव में हलमा (सामूहिक श्रमदान और सामुदायिक सहभागिता की जनजातीय परम्परा) के कार्यक्रम के दौरान शाह के संबोधन के कुछ अंश प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए.

    शाह ने बयान को लेकर मांगी थी माफी

    शाह ने अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए बुधवार को माफी मांग ली थी और कहा था कि वह ‘बहन सोफिया’ और सेना का हमेशा सम्मान करते हैं. अगर किसी व्यक्ति को उनकी बातों से ठेस पहुंची है, तो वह 10 बार माफी मांगने के लिए तैयार हैं.  शाह ने कर्नल सोफिया को ‘देश की बहन’ करार दिया और कहा कि उन्होंने राष्ट्र धर्म निभाते हुए जाति और समाज से ऊपर उठकर काम किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Article‘अनुपमा’ के सेट पर कुत्ते ने काटा? रुपाली गांगुली ने गुस्से में खुद बताई असलियत, वीडियो में दिखाया हाल
    Next Article iPhone, iPad यूजर्स को सरकार की चेतावनी, हो सकता है बड़ा साइबर अटैक, न करें ये गलती

    Related Posts

    NEET Exam 2026: पेपर लीक कांड के बाद दोबारा होगी परीक्षा, जानिए नई एग्जाम डेट और पूरा अपडेट

    May 15, 2026

    पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल… पेट्रोल ₹3.14 और डीजल ₹3.11 महंगा, देश में बढ़ गए ईंधन के दाम, अब सबकुछ होगा और महंगा

    May 15, 2026

    Chemist Strike : 20 मई को मेडिकल स्टोर बंद! ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों का बड़ा आंदोलन

    May 12, 2026
    Top Posts

    कोरबा क्राइम: चरित्र संदेह में पत्नी को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद आरोपी पति पहुंचा थाने

    May 15, 2026

    NEET Exam 2026: पेपर लीक कांड के बाद दोबारा होगी परीक्षा, जानिए नई एग्जाम डेट और पूरा अपडेट

    May 15, 2026

    कोरबा में गजराजों का आतंक! 53 हाथी चार झुंडों में घूम रहे, किसानों की फसलें तबाह

    May 15, 2026

    कोरबा : तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और बाइक सवार को टक्कर मारी, दो घायल

    May 15, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    कोरबा क्राइम: चरित्र संदेह में पत्नी को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद आरोपी पति पहुंचा थाने

    By Industrial ImpactMay 15, 2026

    कोरबा : पाली थाना क्षेत्र के बरहामुड़ा धरसापारा गांव में गुरुवार सुबह एक दिल दहला…

    NEET Exam 2026: पेपर लीक कांड के बाद दोबारा होगी परीक्षा, जानिए नई एग्जाम डेट और पूरा अपडेट

    May 15, 2026

    कोरबा में गजराजों का आतंक! 53 हाथी चार झुंडों में घूम रहे, किसानों की फसलें तबाह

    May 15, 2026

    कोरबा : तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और बाइक सवार को टक्कर मारी, दो घायल

    May 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    कोरबा क्राइम: चरित्र संदेह में पत्नी को उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद आरोपी पति पहुंचा थाने

    May 15, 2026

    NEET Exam 2026: पेपर लीक कांड के बाद दोबारा होगी परीक्षा, जानिए नई एग्जाम डेट और पूरा अपडेट

    May 15, 2026

    कोरबा में गजराजों का आतंक! 53 हाथी चार झुंडों में घूम रहे, किसानों की फसलें तबाह

    May 15, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.