कोरबा : बालको नगर पुलिस ने एक सिपाही को लेनदेन के मामले में गिरफ्तार किया है। उस पर दो लोगों के साथ ठगी करने का आरोप है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। बालको नगर पुलिस थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि इस मामले में दिलेश्वर कर को गिरफ्तार किया गया है वह पहले से एक मामले में निलंबित चल रहा था। दिलेश्वर कुछ वर्ष पहले पुलिस की नौकरी में आया था और राजनांदगांव जिले में कांस्टेबल के रूप में पदस्थ था।
CG – रेल यात्रियों को झटका! तीन दिनों तक नहीं चलेंगी कई ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
जानकारी मिलेगी उसने दो लोगों से यह कहकर तीन लख रुपए वसूल कर दिए थे कि उनकी सरकारी नौकरी लगवा दी जाएगी। कांस्टेबल की बातों ने संबंधित पीडि़तों को कुछ ऐसा इंप्रेस किया कि वे उसके झांसी में आ गए और बहुत जल्द धनराशि का भुगतान कर दिया. काफी समय तक इंतजार करने के बाद जब उनके सपने पूरे नहीं हुई तो उन्होंने पूछताछ की और यहां पता किया। बाद में पीडि़त को एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो गई है।
कोरबा निगम में बवाल: सभापति ने जमीन पर बैठकर किया काम, आयुक्त ने जारी किया नोटिस
कोरबा जिले के कोरकोमा गांव में रहने वाले निलंबित सिपाही दिलेश्वर कंवर को इसी प्रकरण में पुलिस ने आज गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। दिलेश्वर के साथ एक और व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है जिसने सहयोगी की भूमिका निभाई थी। आरोपियों को कोर्ट भेजने के साथ आगे की कार्यवाही की जाएगी।


