जगदलपुर : बस्तर विधानसभा के कांग्रेसी विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी सुमित्रा बघेल ने आज आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्हें गंभीर हालत में जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
बस स्टैंड में बदमाशों का हमला… युवक से पैसे छीनने की कोशिश, विरोध पर लाठी-डंडे से पिटाई
पुलिस को अपने बयान में सुमित्रा बघेल ने बताया कि उनकी मां की देहांत होने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान थी। मंगलवार की सुबह धारदार चाकू से अपने हाथों की नसों को काटने के साथ गले पर भी खुद से वार किया, जिससे उन्हें काफी चोट पहुंची। लहूलुहान की हालत में उन्हें विधायक के सरकारी बंगले में मौजूद कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस मामले में अब तक विधायक लखेश्वर बघेल का कोई बयान सामने नहीं आया है।
CG में डरावनी घटना: रेबीज से संक्रमित बकरे का मांस ग्रामीणों को खिलाया, 200 से अधिक प्रभावित
जगदलपुर सीएसपी सुमीत कुमार का कहना है कि प्रारंभिक जांच में और सुमित्रा बघेल के बयान से आत्महत्या करने की कोशिश की बात सामने आई है, जिसकी वजह मानसिक रूप से बीमार बताया गया है। फिलहाल पुलिस हर पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। गले में चाकू लगने की वजह से उन्हें काफी गंभीर चोट आई है। महारानी अस्पताल में उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


