Close Menu
    What's Hot

    कटघोरा में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर डिक्की खाली; वारदात सीसीटीवी में कैद

    March 17, 2026

    कोरबा जिले में पैरालीगल वालिंटियर्स की भर्ती, शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास

    March 17, 2026

    CG – रेलवे ट्रैक पार करते समय हुई दर्दनाक घटना, ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कटघोरा में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर डिक्की खाली; वारदात सीसीटीवी में कैद
    • कोरबा जिले में पैरालीगल वालिंटियर्स की भर्ती, शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास
    • CG – रेलवे ट्रैक पार करते समय हुई दर्दनाक घटना, ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत
    • मनरेगा, महंगाई और अपराध पर कांग्रेस का विधानसभा घेराव, सचिन पायलट का आरोप – भाजपा दबाव में फैसले ले रही
    • छत्तीसगढ़ में 4.72 करोड़ का कंप्यूटर घोटाला, तीन आरोपियों के खिलाफ 1700 पन्नों का चालान तैयार
    • 75 लाख रुपए का खुलासा! छत्तीसगढ़ के इस जिले में कार में छिपे 500-500 नोटों के बंडल बरामद
    • सरकारी मंजूरी के बाद बड़ा एक्शन: शराब घोटाले में 29 आबकारी अफसरों की जल्द होगी गिरफ्तारी
    • बिलासपुर में प्रोफेशनल चोरों का निशाना, नकाबपोश गिरोह ने सोने-चांदी के गहनों पर किया हाथ साफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»मनरेगा, महंगाई और अपराध पर कांग्रेस का विधानसभा घेराव, सचिन पायलट का आरोप – भाजपा दबाव में फैसले ले रही
    CHHATTISGARH

    मनरेगा, महंगाई और अपराध पर कांग्रेस का विधानसभा घेराव, सचिन पायलट का आरोप – भाजपा दबाव में फैसले ले रही

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactMarch 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायपुर : मनरेगा का नाम बदलने, सिलेंडर की बढ़ी कीमतों, किसानों पर अत्याचार, बेरोजगारी, प्रदेश में बढ़ते अपराध, जंगलों की कटाई समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस आज विधानसभा का घेराव कर रही है। घेराव से पहले भारत माता चौक पर सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि पहले मनरेगा का 90% फंड दिल्ली से आता था। अब पैसा कौन खर्च करेगा, कितना करेगा, सब पर नियंत्रण कर दिया गया है। किसी के दबाव के सामने भारत सरकार नहीं झुकी, लेकिन अब मोदी सरकार दबाव में फैसले ले रही है। इसका नुकसान हमारे किसानों को होगा।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि “56 इंच की बात करने वाली सरकार आज किसानों को डीएपी खाद तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है।” उन्होंने गैस सिलेंडर की कीमतों और उपलब्धता को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि “आज देश में आम आदमी को गैस सिलेंडर तक नहीं मिल रहा है और कीमतें ढाई हजार रुपये तक पहुंच गई हैं।” नरेंद्र भी गायब और सरेंडर भी गायब, ये नारा लोकसभा में लग रहा है। विश्व गुरु अब गुरु घंटाल बन चुके हैं, शर्म से पानी में डूब मरना चाहिए।

    छत्तीसगढ़ में 4.72 करोड़ का कंप्यूटर घोटाला, तीन आरोपियों के खिलाफ 1700 पन्नों का चालान तैयार

    मोदी का नाम पनौती रखना चाहिए : बघेल

    बघेल ने कहा कि पहले मनरेगा के तहत मजदूरों को 15 दिनों के भीतर मजदूरी मिलने का अधिकार था, लेकिन अब केंद्र सरकार यह तय कर रही है कि किसे क्या मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले केंद्र सरकार द्वारा पूरी राशि दी जाती थी, लेकिन अब यह घटाकर लगभग 60 प्रतिशत कर दी गई है, जिससे गरीबों पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि “गरीबों के मूलभूत अधिकारों को खत्म किया जा रहा है और उनके मुंह से निवाला छीनने का काम किया जा रहा है। मनरेगा जैसी योजना को कमजोर कर दिया गया है।” भूपेश बघेल ने आगे कहा कि मोदी का नाम पनौती रख देना चाहिए। पहली बार पहलगाम गए तो आम लोगों की हत्या हो गई। इजरायल गए तो विश्व युद्ध शुरू हो गया।

    2028 और 2029 में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा

    भूपेश बघेल ने कहा कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनेगी। “2028 और 2029 में कांग्रेस की सरकार बनेगी और हम गरीबों को उनका हक और मजदूरी दिलाएंगे।” पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच से कवासी लखमा को बस्तर टाइगर बोलते हुए कहा, लखमा आदिवासियों के मुद्दों को उठा रहे हैं। बीजापुर मामले को लेकर बघेल ने कहा कि बस्तर में आदिवासियों बेटियों का बलात्कार हो रहा है। अवैध गर्भपात करवाया जा रहा है। बीजेपी कार्यकर्ता और RSS के लोग जबसे वहां जाने लगे हैं तब से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में अफीम की खेती हो रही है। भाजपा नेता विनय ताम्रकार को बीजेपी बचाना चाहती है।

    चरणदास महंत ने कहा – विरोध की आवाज को दबा रही सरकार

    सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए मनरेगा, महंगाई और मजदूरों के अधिकारों को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीबों, किसानों और मजदूरों के हित में काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी। “राजस्थान के लोगों ने कभी झुकना नहीं सीखा, वे सम्मान के लिए मर-मिटने को तैयार रहते हैं। हम भी गरीबों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे।” उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी और मनरेगा कानून को फिर से मजबूत किया जाएगा।

    गरीबों के हक की हो रही अनदेखी

    महंत ने आरोप लगाया कि सरकार विरोध की आवाज को दबा रही है। हमें न सड़कों पर बोलने दिया जा रहा है और न ही विधानसभा में हमारी आवाज सुनी जाती है। पुलिस और सुरक्षा के नाम पर हमें रोका जाता है। महंत ने बड़े उद्योगपतियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “देश की खदानें गौतम अडानी और मुकेश अंबानी को दी जा रही है, जबकि गरीबों के हक की अनदेखी हो रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर ऐतिहासिक नामों और नीतियों में बदलाव का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सिर्फ नाम बदलने की बात नहीं है, बल्कि नीयत और नीतियां भी बदली जा रही है। पहले जो योजनाएं गरीबों को काम और अधिकार देती थीं, उन्हें कमजोर किया जा रहा है।

    75 लाख रुपए का खुलासा! छत्तीसगढ़ के इस जिले में कार में छिपे 500-500 नोटों के बंडल बरामद

    भारत की नीतियों में बदलाव से आम जनता प्रभावित

    अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी टिप्पणी करते हुए महंत ने कहा कि भारत की नीतियों में बदलाव से आम जनता पर असर पड़ रहा है। “पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग पर बोझ बढ़ता जा रहा है। महंत ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीबों के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके हक के लिए संघर्ष करती रहेगी। हम गरीबों के बच्चों की शिक्षा, मजदूरों की सुरक्षा और किसानों के अधिकारों के लिए जीवनभर काम करेंगे। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ये घेराव मनरेगा, बढ़ी हुई बिजली बिल, बेरोजगारी, अफीम की खेती, कानून व्यवस्था सहित कई मुद्दों को लेकर है। 2028 में हमको अफीम वाली सरकार को उखाड़ फेकना है। 2847 पंचायतों में हमने आवाज उठाई है। मनरेगा देश की ऋण है। इस सरकार ने मनरेगा को समाप्त कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में 4.72 करोड़ का कंप्यूटर घोटाला, तीन आरोपियों के खिलाफ 1700 पन्नों का चालान तैयार
    Next Article CG – रेलवे ट्रैक पार करते समय हुई दर्दनाक घटना, ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत

    Related Posts

    कटघोरा में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर डिक्की खाली; वारदात सीसीटीवी में कैद

    March 17, 2026

    कोरबा जिले में पैरालीगल वालिंटियर्स की भर्ती, शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास

    March 17, 2026

    CG – रेलवे ट्रैक पार करते समय हुई दर्दनाक घटना, ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत

    March 17, 2026
    Top Posts

    कटघोरा में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर डिक्की खाली; वारदात सीसीटीवी में कैद

    March 17, 2026

    कोरबा जिले में पैरालीगल वालिंटियर्स की भर्ती, शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास

    March 17, 2026

    CG – रेलवे ट्रैक पार करते समय हुई दर्दनाक घटना, ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत

    March 17, 2026

    मनरेगा, महंगाई और अपराध पर कांग्रेस का विधानसभा घेराव, सचिन पायलट का आरोप – भाजपा दबाव में फैसले ले रही

    March 17, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    कटघोरा में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर डिक्की खाली; वारदात सीसीटीवी में कैद

    By Industrial ImpactMarch 17, 2026

    कोरबा : जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे एक चौंकाने…

    कोरबा जिले में पैरालीगल वालिंटियर्स की भर्ती, शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास

    March 17, 2026

    CG – रेलवे ट्रैक पार करते समय हुई दर्दनाक घटना, ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत

    March 17, 2026

    मनरेगा, महंगाई और अपराध पर कांग्रेस का विधानसभा घेराव, सचिन पायलट का आरोप – भाजपा दबाव में फैसले ले रही

    March 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    कटघोरा में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर डिक्की खाली; वारदात सीसीटीवी में कैद

    March 17, 2026

    कोरबा जिले में पैरालीगल वालिंटियर्स की भर्ती, शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास

    March 17, 2026

    CG – रेलवे ट्रैक पार करते समय हुई दर्दनाक घटना, ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत

    March 17, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.