कोरबा : घटिया निर्माण पर ठेकेदार को नाोटिस देकर जवाब मांगा गया है। मामला तब सामने आया, जब पाली विकासखंड में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विभिन्न निर्माण एजेंसियों द्वारा संचालित प्रगतिरत कार्यो का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी निर्माणाधीन भवनों में तकनीकी स्वीकृति (टीएस) के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही दोषपूर्ण कार्यो को तत्काल सुधारने की हिदायत दी।
बर्ड फ्लू अलर्ट: संक्रमण रोकने के लिए 1 किमी और 10 किमी ज़ोन की गाइडलाइन जारी
कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यस्थलों पर मैनपावर बढ़ाने और लंबित कार्यों को तय समयसीमा में पूर्ण करने एवं गुणवत्ता में विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लाफा में डीएमएफ से निर्मित किए जा रहे चिकित्सक आवास का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर दुदावत को निर्माणाधीन भवन में दरवाजे, प्लंबिंग फिटिंग्स और सेनेटरी कार्य तकनीकी प्राक्कलन (टीएस) के अनुरूप नहीं मिली।
Rail Alert: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनें कैंसिल, 2 ट्रेनों का बदला रूट, चेक करें पूरी लिस्ट
इस पर उन्होंने मौके पर ही लोक निर्माण विभाग के एसडीओ और सब-इंजीनियर पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अमानक स्तर दरवाजों को तत्काल हटाकर टीएस के अनुरूप अनुमोदित मानकों के अनुसार तत्काल बदलने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए तैयार हो रहे इस भवन में पुताई की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई तथा नवनिर्मित भवन में कई स्थानों पर सीपेज दिखाई देने पर भी कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई। दीवारों में सीलन और दरार की समस्या से बचाव के लिए डबल लेयर पुट्टी और गुणवत्तापूर्ण पुताई कराने को कहा। भवन तक पहुंच मार्ग के लिए सीसी रोड निर्माण और पेयजल व्यवस्था हेतु बोरवेल निर्माण के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने भवन के निर्माण कार्यों की बारीकी से जांच की और सभी कार्य निर्धारित मापदंडों एवं तकनीकी विनिर्देशों के अनुरूप करने के निर्देश दिए।


