सूरजपुर : सूरजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ ठंड से बचने की कोशिश एक परिवार के लिए काल बन गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के कोट चन्दरपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई है। पुलिस की प्रारंभिक जाँच में यह बात सामने आई है कि परिवार ने ठंड से राहत पाने के लिए कमरे के भीतर पत्थर कोयला जलाया था।
CG IAS अपडेट: ऋषभ पराशर और तरुण किरण बने आईएएस, अलाइड सर्विस से करियर की नई उड़ान
जिस कमरे में परिवार सोया था, वहां खिड़की या रोशनदान मौजूद नहीं था। रात भर कोयला जलने से कमरे में जहरीला धुआं भर गया, जिससे सोते समय ही तीनों का दम घुट गया और उनकी जान चली गई। हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान 28 वर्षीय कवल सिंह, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कुंती और उनके 4 वर्षीय मासूम बच्चे के रूप में हुई है।
साय सरकार की नई आबकारी नीति: होली, मुहर्रम और गांधी जयंती पर अब शराब की बिक्री पर रोक नहीं
सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तब घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।


